फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक गोलीबारी भी नहीं डिगा पाई होनहारों का हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
बारहवीं के नतीजों में सीमांत इलाकों में होने वाली पाक गोलीबारी भी होनहारों को लक्ष्य पर सटीक निशाना साधने से नहीं रोक पाई। आरएस पुरा और बिश्नाह सीमांत इलाकों से कई विद्यार्थियों ने जम्मू संभाग समर जोन की बारहवीं की परीक्षा में मेरिट में आकर यह साबित कर दिया हैं कि उत्कृष्टता वो कला है जो प्रशिक्षण और आदत से आती है।
विज्ञापन


हम इसलिए सही कार्य नहीं करते कि हमारे अंदर अच्छाई या उत्कृष्टता है, बल्कि वो हमारे अंदर इसलिए हैं क्योंकि हमने सही कार्य किया है। साइंस में चौथी पोजिशन हासिल करने वाली आरएसपुरा के ताले इलाके की वैशाली राजपूत का कहना हैं कि पढ़ाई में बेहतर करने की लग्न लिए रोजाना शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल जीवन नगर जम्मू में पढ़ने आती रही।

वैशाली का कहना हैं कि सीमा पर आए दिन होने वाली गोलीबारी की आवाज उसके घर तक भी आती थी लेकिन वह नियमित पढ़ाई में जुटी रही। वह अब डाक्टर बनकर अपने अगले लक्ष्य को पूरा करना चाहती है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

सोने नहीं देती थी गोलियों की आवाज

कामर्स में तीसरी पोजिशन हासिल करने वाले अर्जुन गुप्ता का कहना हैं कि सीमा पर गोलीबारी की गूंज से परीक्षा में ओर बेहतर करने की प्रेरणा मिली। प्रेरणा इस बात से मिली कि रात को गोलियों की आवाज से नींद नहीं आती थी और वह पढ़ाई में इमानदारी से जुटे रहे। अर्जुन भी आरएस पुरा से पढ़ने शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल जीवन नगर में पढ़ने आते रहे।

बिश्नाह की महक जंडेयाल ने कामर्स में पांचवीं और आरएसपुरा की अभिलाशा दर्शन ने कामर्स में छठी पोजिशन हासिल की है। इसके अलावा सीमांत आरएस पुरा की ही प्रियंका शर्मा ने भी कामर्स में नौवीं पोजिशन हासिल कर स्कूल के अलावा, अभिभावकों और रियासत का गौरव बढ़ाया है।

उनका कहना हैं कि पढ़ाई पर अगर लगन हो तो पाकिस्तान की गोलीबारी हो या फिर अन्य व्यवधान लक्ष्य पर निशाना साधने से कोई नहीं रोक सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें