फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA: सपने पूरे करने का फॉर्मूला...मेहनत, भरोसा और अनुशासन, जम्मू-कश्मीर के होनहारों ने सीए में रचा इतिहास

Tue, 08 Jul 2025 08:13 AM IST
निकिता गुप्ता गौरव रावत अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के होनहार छात्रों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर सीए फाइनल परीक्षा में सफलता हासिल की। टॉपर्स ने बताया कि मोबाइल से दूरी, निरंतर पढ़ाई और बार-बार रिवीजन ही उनकी कामयाबी की असली कुंजी रही।
विज्ञापन
सीए, सांकेतिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीए फाइनल परीक्षा में कामयाबी हासिल करने वाले जम्मू-कश्मीर के होनहारों ने अमर उजाला से बातचीत में अपनी सफलता के पीछे की कहानी साझा की। टॉपर्स ने बताया कि इस परीक्षा में सफलता आसान नहीं थी, लेकिन लगातार पढ़ाई, आत्मविश्वास और अनुशासन ने उन्हें मंजिल तक पहुंचाया। 

विज्ञापन


प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाले उधमपुर शहर निवासी आयुष जांडियाल ने बताया कि सीए जैसी कठिन परीक्षा के लिए सबसे जरूरी है लगातार पढ़ते रहना और खुद पर भरोसा बनाए रखना। उन्होंने बताया कि मैं रोज 12 घंटे से ज्यादा पढ़ाई करता था। सीए की तैयारी में समय तो लगता है, लेकिन अगर आप लगातार लगे रहें तो सफलता मिलती ही है। आयुष की बारहवीं तक की पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई है। उनके पिता जुगल किशोर व्यापारी हैं। 

विज्ञापन

निरंतरता के साथ अनुशासन और धैर्य भी जरूरी 
दूसरे स्थान पर रहे मोहित गुजराल नौशेरा के रहने वाले हैं। उनके पिता एक सेवानिवृत्त प्रिंसिपल हैं। मोहित ने बताया कि उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई नौशेरा और बारहवीं की पढ़ाई जम्मू से की। उन्होंने बताया कि पढ़ाई में निरंतरता के साथ अनुशासन और धैर्य बनाए रखना भी बहुत जरूरी है. मई महीने में परीक्षा थी, तो मैंने सितंबर से ही घर से बाहर निकलना और मोबाइल चलाना पूरी तरह बंद कर दिया था। 

प्रदेश में पांचवी रैंक हासिल करने वाली मानसी चौधरी जम्मू जिले के खौड़ के मट्टू गांव की रहने वाली हैं। उनकी पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल रखमुठी से हुई है। मानसी के पिता यशपाल सेना में कार्यरत हैं। मानसी ने बताया कि उन्होंने हर विषय का बार-बार रिवीजन किया। सीए जैसी पढ़ाई को बीच में छोड़ना नहीं चाहिए और खुद पर भरोसा बनाए रखना चाहिए। यही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें