सामूहिक प्रतिरोध जरूरी है, तभी उसे हरा सकेंगे
उन्होंने जोर देकर कहा कि दुश्मन के एजेंडे को हराने का एकमात्र तरीका एकता और सामूहिक प्रतिरोध है। हम सभी को आतंकवादी देश के नापाक मंसूबों के खिलाफ मिलकर लड़ना चाहिए। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पुलिस और सुरक्षा बल अहम भूमिका निभा रहे हैं।
लेकिन लोगों का सहयोग भी उतना ही जरूरी है। एलजी ने कहा कि प्रशासन शांति और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन यह लक्ष्य तभी हासिल किया जा सकता है, जब जनता आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सक्रिय रूप से समर्थन करे।
उन्होंने कहा, हमें अपनी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को सहायता और समय पर सूचना प्रदान करने की आवश्यकता है ताकि इस खतरे को पूरी तरह से जड़ से उखाड़ फेंका जा सके। सुरक्षाकर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने लोगों के धैर्य की भी सराहना की। उन्होंने कहा, अनेक उकसावों के बावजूद जम्मू-कश्मीर के लोगों ने धैर्य और संयम दिखाया है।