कसबा के एक निजी कॉलेज में फीस बढ़ाने के विरोध में पैरा-मेडिकल विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कुछ समय के लिए राजमार्ग को बंद कर रोष जताया। बाद में जिला प्रशासन के हस्तक्षेप पर मामला सुलझाया गया।
विद्यार्थियों का आरोप था कि उनसे कालेज प्रबंधन अधिक फीस ले रहा है। कहीं कोई सुनवाई न होने पर वे हाईवे पर प्रदशर्न करने को मजबूर हुए। स्थानीय तहसीलदार कुलभूषण खजूरिया व पुलिस थाना प्रभारी रवींद्र परिहार ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों को शांत करवाया।