फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय: वीसी का वाहन टेक ओवर करने वाला छात्र सस्पेंड

Wed, 22 Nov 2017 10:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
Jammu University - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय के वीसी के वाहन की प्रतिबंधित क्षेत्र में एंट्री का विरोध करने वाले छात्र को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में जांच पूरी होने तक बुद्धिस्ट स्टडीज डिपार्टमेंट के इस छात्र अवज्योत सिंह के कैंपस में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

साथ ही उन्हें हास्टल में रहने, लाइब्रेरी का प्रयोग करने समेत किसी भी गतिविधि में हिस्सेदारी करने से भी डिबार कर दिया गया है। अवज्योत ने वीसी के वाहन की प्रतिबंधित क्षेत्र में सीधी एंट्री का विरोध किया था।
उनका कहना था कि विवि में वन वे खत्म किया जाए। इस सुविधा की जरूरत छात्रों को है, लेकिन इसका फायदा विश्वविद्यालय के अधिकारी उठा रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय की ट्रैफिक कंट्रोल कमेटी को भी कठघरे में खड़ा किया था।
विज्ञापन

डीएसडब्ल्यू ने अवज्योत से नौ नवंबर को यहां उपस्थित होने को कहा गया। उसी दिन एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान का कार्यक्रम होने के चलते अवज्योत उपस्थित नहीं हो सके। एनएसयूआई ने भी अवज्योत के सस्पेंशन का विरोध किया है।
इस संबंध में वीरवार को संगठन के पदाधिकारी विशाल कोतवाल अपना पक्ष रखेंगे। उधर, छात्र अवज्योत ने अपने ऊपर लगाए गए हर आरोप को गलत ठहराया है।
विज्ञापन

यह हैं छात्र पर लगे आरोप

- फोटो : demo photo
27 अक्तूबर को फाउंटेन प्लाजा के पास वीसी के व्हीकल को रोका
दो और तीन नवंबर को डीएसडब्ल्यू की अनुमति बगैर प्रेस कांफ्रेंस
आठ और नौ नवंबर को कार्य के घंटों के दौरान बुद्धिस्ट डिपार्टमेंट का गेट पर तालाबंदी
10 नवंबर को वन ट्रैफिक को लेकर बेरिकेडिंग की रस्सी हटाई 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें