फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर निगलने से छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के सरकारी डिग्री कॉलेज की प्रथम वर्ष में पढ़ने वाली छात्रा ने शुक्रवार को कॉलेज में ही कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया, लेकिन वहां कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से कॉलेज में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार की छात्रा दीक्षा चौधरी पुत्री विज कुमार निवासी छन्नी स्वांखा मोड़ विजयपुर शुक्रवार को रोज कर तरह कॉलेज पढ़ने गई थी। दोपहर को उसने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो सहपाठियों और शिक्षकों ने उसे उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पता चला कि उसने जहर निगला है।
डॉक्टरों ने फौरी उपचार देकर उसे जम्मू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर दीक्षा ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर से कॉलेज प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शिवदेव सिंह के अनुसार छात्रा के शव का जीएमसी में पोस्टमार्टम करवा कर परिवार को सौंप दिया गया है। उसके बैग से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच की जा रही है कि उसने क्यों जहर निगला। इस मामले में दीक्षा के परिवार वालाें, सहपाठियों और स्कूल प्रशासन से भी पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें