फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के बडगाम में छात्रों और सुरक्षाबलों में हिंसक झड़प

Wed, 03 May 2017 11:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और छात्रों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान छात्रों ने सुरक्षाबलों पर जमकर पत्थरबाजी की।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गवर्मेंट बॉयज हॉयर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर रैली निकालने की कोशिश की। छात्र गिरफ्तार घाटी में पत्थरबाजी के आरोप में बंद छात्रों की रिहाई की मांग कर रहे थे। सुरक्षाबलों ने जैसे ही उन्हें रोकने की कोशिश की वैसे ही उन्होंने पथराव शुरू कर दिया।

करीब दो घंटों तक छात्रों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर बरसाए। सुरक्षाबलों की ओर से हालात को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। पुलिस के मुताबिक हिंसा में किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 15 अप्रैल को पुलवामा डिग्री कॉलेज में छात्रों और पुलिस में झड़प हुई थी। जिसके बाद से घाटी के कई कॉलेजों में प्रदर्शन हुई। इस दौरान घाटी के विभिन्न कॉलेजों से पत्थरबाजों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी रिहाई के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें