फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में हथियार लूट मामले में 5 पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 03 May 2017 10:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
विज्ञापन
सस्पेंड - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में पुलिस चौकी पर हमला कर हथियार लूट मामले में पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि मंगलवार की देर रात आतंकियों ने जब हमला किया, तब उन्होंने किसी प्रकार का प्रतिरोध नहीं किया। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरती। आतंकियों के हमले पर कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 11:30 बजे शोपियां के कोर्ट कांप्लेक्स के बाहर सुरक्षा के लिए बनाई गई पोस्ट पर आतंकियों ने धावा बोला था। ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए उन्होंने पोस्ट पर तैनात पुलिस कर्मियों को घेरे में ले लिया। इसके बाद उनकी चार इंसास और एक एके-47 राइफल लूट ली।

घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षाबलों ने गहन तलाशी अभियान चलाया। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। लूटे गए हथियारों की बरामदगी के लिए दबिश दी जा रही है। सोमवार को भी कुलगाम में आतंकियों ने जेके बैंक की कैश वैन पर हमला कर चार राइफलें लूट ली थीं। इस घटना में पांच पुलिसकर्मी और बैंक के दो गार्ड मारे गए थे। हालांकि वैन में कैश नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें