फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक फायरिंग पर जम्मू विस में जोरदार हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर सचिवालय में मौजूदा सरकार का अंतिम सत्र सोमवार को शुरु हुआ। विधानसभा सत्र शुरु होते ही पाकिस्तान की ओर से हो रही लगातार फायरिंग को लेकर विधायकों ने जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


यह मौजूदा सरकार का अंतिम विधानसभा सत्र है। अंतिम सत्र के पहले दिन ही पैंथर पार्टी के विधायकों ने पाकिस्तान और उमर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पैंथर पार्टी के विधायक बलवंत सिंह नारे लगाते हुए बेल में घुस गए। इसके बाद विधानसभा में मौजूद मार्शलों की मदद से उन्हें बाहर ले जाया गया।
विज्ञापन

इस बार व‌िस में द‌िखने कई नए समीकरण

सोमवार से शनिवार तक चलने वाले इस आखिरी सत्र में 25, 26, 29 और 30 अगस्त के दिन गर्वनमेंट बिजनेस के लिए रखे गये हैं। प्राइवेट सदस्यों के प्रस्ताव 27 अगस्त को पेश होंगे, जबकि प्राइवेट मेंबरों के बिलों के लिए 28 अगस्त का दिन तय किया गया है।

सदन के भीतर पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई भी किसी के साथ नहीं है। नेकां और कांग्रेस के बीच दूरियां बढ़ जाने से किसी भी मुद्दे पर दोनों में सहमति की उम्मीद कम नजर आ रही है।

इस सत्र में अलगाववादी नेताओं से पाकिस्तान के उच्चायुक्त की बैठक के कारण भारत और पाकिस्तान के बीच विदेश सचिव स्तर की टूट चुकी वार्ता का मुद्दा भी सदन में गरमाने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें