फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचई कर्मचारी 25 से सितंबर से हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मांगें पूरी न होने से खफा पीएचई कर्मचारी 25 सितंबर से 72 घंटे के लिए काम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे। पीएचई इंप्लाइज यूनाइेट फ्रंट के पदाधिकारियों भानू संबयाल, रवि हंस, होशियार सिंह, राजेंद्र सिंह ने कहा कि 22 सितंबर तक मांगें पूरी करने का ज्ञापन दिया था लेकिन अधिकारियों ने गौर नहीं किया। अब कर्मचारी मांगों के समर्थन में हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान प्रदेशभर में कामकाज पूरी तरह से ठप रखा जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। न ही समय पर वेतन मिल रहा है। कर्मचारियों की मांगों को हल करने में देरी की जा रही है। कोरोना संक्रमण के दौरान भी कर्मचारी जान जोखिम में रखकर काम कर रहे हैं। साथ ही यूटी में सेंट्रल वेजिज एक्ट लागू किया जाए। इससे पहले भी 22 फरवरी को काम छोड़ हड़ताल की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें