फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैक टू विलेज-3 के तहत हर पंचायत को मिले 25-25 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में निर्वाचित सरपंचों पंचों के संगठन ऑल जेएंडके पंचायत कांफ्रेंस ने बैक टू विलेज तीन की कवायद के लिए जारी सरकारी होम वर्क के बीच उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलने के लिए समय मांगा है।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष अनिल शर्मा का कहना है कि प्रदेश में पंचायतों का सही मायने में सशक्तिकरण तभी संभव है, जब भारतीय संविधान का 73वां संशोधन जम्मू कश्मीर में पूरी तरह से लागू होगा। शर्मा का कहना है कि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर उपराज्यपाल से भेंट की जाएगी और उन्हें पंचायतों की जमीनी स्थिति की जानकारी दी जाएगी।
प्रमुख मांगों में पंचायतों में 73वां संशोधन और स्थानीय निकायों में 74वां संशोधन पूरी तरह से लागू करने की मांग की जाएगी। इसके अलावा बैक टू विलेज के प्रत्येक चरण के लिए प्रत्येक पंचायत को 25 लाख की राशि मुहैया करवाने की भी मांग होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा सभी लाइन विभागों की माह में एक बार पंचायत स्तर पर बैठक को अनिवार्य बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। उनका कहना है कि जब भी उपराज्यपाल से समय मिलता हैं, उनसे मिला जाएगा । इसी बीच पंचायत कांफ्रेंस की 24 सितंबर को भी बैठक होगी जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें