बाढ़ प्रभावित व्यवसायियों के पुनर्वास मामले में सरकार की विफलता पर मंगलवार को श्रीनगर में लगभग सभी व्यवसायियों ने हड़ताल की।
बंद का आह्वान कश्मीर ट्रेडर्स एंड मेन्यूफेक्चरर्स फेडरेशन (केटीएमएफ) द्वारा किया गया था। इसके तहत श्रीनगर का बिजनेस हब लाल चौक सहित लगभग सभी इलाकों में दुकानें और कारोबारी इदारे बंद रहे।
बशीर अहमद राथर के नेतृत्व वाले केटीएमएफ के धड़े ने वर्ष 2014 में आई बाढ़ से प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के वादे से पीछे हटने का सरकार पर आरोप लगाया।