फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह/जम्मू। पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर तेजी से बदल रहे हालात आने वाले दिनों में और तनावपूर्ण हो सकते हैं। भारत-चीन मामलों के विशेषज्ञ और किर्गिस्तान में भारत के राजदूत रह चुके फुनचोक स्तोबदान का कहना है कि पर्वतीय इलाकों में सर्दी आने वाली है। बर्फबारी के बाद सभी रास्ते बंद हो जाएंगे। दोनों देशों के बीच तनाव को शुरू हुए चार महीने होने वाले हैं। अब सर्दी से पहले दोनाें तरफ से पर्वतीय चोटियों पर जमावड़े की कोशिश से तनाव और बढ़ सकता है। इसका कूटनीतिक हल निकालना होगा।
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ डिफेंस स्टडीज एंड एनालिसिस के सीनियर फेलो रह चुके स्तोबदान ने कहा कि एलएसी पर चीन की हरकतें बौखलाहट है, जो उसके खिलाफ दुनिया भर में हो रही लामबंदी के चलते निकल रही है। चीन के खिलाफ भारत ने सबसे बड़ा मोर्चा खोला है, जिससे चिढ़कर वह एलएसी का माहौल खराब करने की कोशिश में है। स्तोबदान ने कहा कि वह युद्ध की संभावना नहीं देख रहे, लेकिन छोटे स्तर पर झड़पें बढ़ने के आसार हैं, क्योंकि सर्दी का मौसम शुरू होते ही रास्ते बंद हो जाएंगे। इसी वजह से दोनाें तरफ से सामरिक बढ़त की होड़ बढ़ने के आसार हैं।
---
भारत की चुनौतियां भी कम नहीं
स्तोबदान के अनुसार बर्फबारी से श्रीनगर-लेह और मनाली लेह हाईवे बंद हो जाते हैं। यह दोनों मार्ग आम लोगों के अलावा सामरिक दृष्टि से भी लाइफलाइन हैं। ऐसी परिस्थितियों में हालात बिगड़ने पर चीन के खिलाफ तैयारियों में मुश्किलें और चुनौतियां आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें