फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जी-20 से पहले संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था करें मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों को नागरिक प्रशासन के साथ उच्चतम स्तर का तालमेल बनाने की दी सलाह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर ज़ोन पुलिस के एडीजीपी विजय कुमार ने डिविजनल कमिश्नर विजय कुमार बिधूड़ी के साथ पुलिस कंट्रोल रूम कश्मीर में फील्ड अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान जी-20 शिखर सम्मेलन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। एडीजीपी कश्मीर और डिवकॉम कश्मीर ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि शिखर सम्मेलन से पहले मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की जाए। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर भी जोर दिया। इसके अलावा, विशेष रूप से रात के समय संयुक्त गश्त बढ़ाने के लिए कहा। अधिकारियों को सलाह दी कि वे नागरिक प्रशासन के साथ उच्चतम स्तर का तालमेल बनाकर रखें।
नागरिक प्रशासन को निर्देश दिया कि वे पुलिस अधिकारियों के साथ निकट संपर्क में रहें, ताकि वे अपने संबंधित क्षेत्र की जिम्मेदारियों (एओआर) में किसी भी आपात स्थिति को पूरा कर सकें। इसके अलावा अधिकारियों को पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारियों के साथ सहयोग करने पर भी जोर दिया। इसके अलावा अधिकारियों को जनता की मांगों को पूरा करने की बात कही। सभी मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अफवाह फैलाने वालों की पहचान करें। सभी सहभागी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे यह सुनिश्चित करें कि आम जनता को कोई परेशानी न हो। फील्ड अधिकारियों का व्यवहार आम जनता के प्रति विनम्र होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीआईजी सीकेआर श्रीनगर, एसएसपी श्रीनगर, श्रीनगर के सभी जोनल एसपी, एसडीपीओ और नागरिक प्रशासन सहित डीसी श्रीनगर, एडीसी श्रीनगर, एसडीएम (डब्ल्यू), श्रीनगर जिले के तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित पुलिस के अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें