झज्जर कोटली के डंसाल में नुक्कड़ नाटक के कलाकारों के साथ पुलिस अधिकारी: स्रोत पुलिस
जम्मू। जिला पुलिस ने नशे के प्रति जागरूकता लाने के लिए झज्जर कोटली के डंसाल क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक आयोजित किया। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों द्वारा इस संबंध में एक शपथ भी ली गई। नशीली दवाओं के खतरे को रोकने और समाज को नशा मुक्त बनाने में पुलिस समेत अन्य एजेंसियों की मदद का प्रण लिया।
करना सुनिश्चित किया। इस मौके पर मौजूद एसपी ग्रामीण बृजेश शर्मा ने कहा कि आम लोगों को नशीले पदार्थों की बिक्री व अन्य अवैध गतिविधि के बारे में कोई भी विश्वसनीय जानकारी देनी चाहिए। वे विश्वास दिलाते हैं कि उनकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। उनके सहयोग के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया जा सकता है। इस नशा विरोधी जागरूकता अभियान का उद्देश्य समाज में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे के बारे में आम जनता को शिक्षित करना है। नशा विरोधी संदेश लोगों तक पहुंचे। ब्यूरो