कश्मीर घाटी में लगातार हो रही बैंक लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने की तैयारी की जा रही है। आतंकी नोटबंदी के बाद आधा दर्जन बार जम्मू कश्मीर बैंक की शाखाओं को लूट चुके हैं। इसमें पुलिस पूरी तरह से असफल साबित हुई है। लेकिन अब आतंकियों पर शिकंजा कसने की रणनीति बनाई गई है।
राज्य पुलिस के स्पेशल डीजीपी काआर्डीनेशन, एस पी वैद का कहना है कि हर एक शाखा में सुरक्षा मुहैया कराना संभव नहीं। इसका एक ही हल है कि लूट करने वाले आतंकियों को न्यूट्रलाइज किया जाए। इसके लिए हमले कुछ सुराग मिले हैं।
आतंकियों की पकड़ के लिए विशेष रणनीति बनाई जा रही है, ताकि इनको शाखाओं तक पहुंचने से पहले ही ढेर कर दिया जाए। बहुत जल्द इसके नतीजे सामने आएंगे।