फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ARMYWITHKASHMIR कश्मीर की बेटी ने बढ़ाया तिरंगे का सम्मान, तो आर्मी चीफ ने खुद दी बधाई

Wed, 21 Jun 2017 12:50 AM IST
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
TAJAMUL ISLAM - फोटो : File Photo
विज्ञापन
 ये हैं कश्मीर की वो नन्ही सी बेटी अपने नन्हें हाथों से कुछ बड़ा करने का हौसला रखती है। तजामुल जिसने कि सेना के गुडविल स्कूल से अपनी तालीम हासिल की है ने पिछले दिनों सारी दुनिया में हिंदुस्तान के झंडे को फक्र से ऊंचा किया। तजामुल की इस बड़ी उपलब्धि के बाद खुद तत्कालीन सेना प्रमुख ने उनके हौसले को सलाम किया। 
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा के आर्मी गुडविल स्कूल की छात्रा तजामुल इस्लाम ने हाल में इटली के एंड्रिया में अमेरिकी प्रतिद्वंद्वी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इस विजय के बाद जब तजामुल भारत पहुंची तो खुद तत्कालीन सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग ने उन्हें सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल सुहाग ने तजामुल की जमकर प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि तजामुल ने देश को गौरवान्वित किया है। सेना प्रमुख ने उम्मीद जताई कि तजामुल की इस सफलता से घाटी के अन्य बच्चे प्रेरित होंगे। इसके बाद तजामुल ने जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती से भी मुलाकात की जहां सीएम ने भी कश्मीर की इस नन्हीं बेटी की खूब प्रशंसा की।
विज्ञापन


तजामुल के किक बॉक्सिंग में पदक जीतने की शुरुआत वर्ष 2005 में जम्मू में आयोजित राज्य स्तर की चैंपियनशिप से हुई। उस चैंपियनशिप में उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। उसके बाद उन्होंने उसी वर्ष नेशनल किक बॉक्सिंग में सब-जूनियर वर्ग में पहला स्थान भी हासिल किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें