फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LOC पर सामने होकर भी नजर नहीं आते सेना के जांबाज स्नाइपर

Tue, 11 Oct 2016 04:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
तकनीक और साहस मिलकर एलओसी की निगरानी करते हैं। इलाका दुरूह होने की वजह से चप्पे-चप्पे पर नजर रखना मुश्किल है, लेकिन अग्रिम चौकियों पर जान जोखिम में डालकर इस काम को अंजाम दिया जाता है। इन दिनाें एलओसी पर तनावपूर्ण शांति है। अग्रिम चौकियाें पर लाल झंडा नजर आता है। जो खतरे का निशान है।
विज्ञापन


इसी वजह से एलओसी की दोनों तरफ खास एहतियात बरती जा रही है। एलओसी की अग्रिम चौकी पर तनावपूर्ण शांति का बखूबी अहसास हुआ।छोटे हथियारों की रेंज से दूर होने के बावजूद सुरक्षा बलों को बेहद सतर्क रहना पड़ रहा है। इसकी मुख्य वजह गोलाबारी का खतरा है। 
विज्ञापन

Indian Army - फोटो : Amar Ujala
इसके अलावा स्नाइपर शूटरों की जगह-जगह तैनाती भी है। इसी तरह से एलओसी के इस पार भी स्नाइपर शूटर तैनात किए गए हैं। एक सैन्य अफसर ने बताया कि 1200 मीटर की दूरी से एक गोली एक शिकार करने में सक्षम स्नाइपर गन बेहद मारक हथियार है।

दोनों तरफ से स्नाइपर शूटर तैनात हैं, जिससे अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है। स्नाइपर शूटर की खास बात है कि पास होकर भी ये आसानी से नजर नहीं आते। झाड़ियों में एक ही जगह घंटों घात लगाकर बिना हलचल के पोजीशन लिए रहते हैं। दूरबीन से भी इनकी पोजीशन पता नहीं चलती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें