जम्मू-कश्मीर में ईद के दिन नमाज अदा करने के बाद कश्मीर घाटी में कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में सुरक्षाबलों पर पथराव किया। साथ ही पाकिस्तान का झंडा लहराया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह ईद की नमाज अदा करने के बाद श्रीनगर स्थित जामिया मस्जिद के बाहर हिंसक प्रदर्शन करते हुए जाकिर मूसा के नाम के नारे लगे। इसके साथ ही आतंकी मसूद अजहर का पोस्टर लेकर सड़कों पर युवाओं ने प्रदर्शन किया।