फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में पत्थरबाजीः नमाज के लिए एकत्रित भीड़ को हटाने पहुंचे सुरक्षाबलों पर पथराव

Sat, 25 Apr 2020 10:11 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सुरक्षाबलों पर हुई पत्थरबाजी - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

पुलवामा जिले में जुमे की नमाज के लिए एकत्रित भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पथराव कर दिया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर बेकाबू भीड़ को बमुश्किल खदेड़ा। पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।

विज्ञापन


जिले के कसबयार द्रबगाम गांव में एक मस्जिद में करीब 100 से अधिक लोग शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने के लिए एकत्रित हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इससे इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।

पुलिस ने बताया कि लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया है। उक्त लोगों से वहां से हटने के लिए कहा गया था लेकिन उन्होंने पथराव कर दिया। इस पर पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। बता दें कि ऐसी ही घटना पिछले शुक्रवार को बांदीपोरा जिले के गनिस्तान इलाके में घटी थी।
विज्ञापन


धर्मगुरु कर रहे हैं घर में नमाज पढ़ने की अपील
रमजान के पवित्र महीने को लेकर श्रीनगर प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। धर्मगुरुओं के जरिये लोगों से घरों में ही नमाज पढ़ने की अपील की जा रही है। प्रशासन ने पहले से श्रीनगर की बड़ी मस्जिदों, दरगाहों और अन्य धार्मिक स्थलों पर ताले लगा दिए हैं। ऐसे ही प्रबंध करीब हर जिलों में भी प्रशासन द्वारा किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें