फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः पुलवामा में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी किए ढेर, एक मददगार भी मारा गया

Sat, 25 Apr 2020 08:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : अमर उजाला, फाइल
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी और उनका एक मददगार मारा गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को दक्षिण कश्मीर में अवंतीपुरा के गोरीपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद उन्होंने शनिवार तड़के इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


इस दौरान खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। कई घंटे तक चली इस मुठभेड़ में दो आतंकी और उनके एक मददगार के मारे जाने की सूचना है। हालांकि मारे गए आतंकियों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। तलाशी अभियान अभी जारी है।
 

इससे पहले जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए थे। सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि इलाके के मेलहूरा गांव में आतंकी मौजूद हैं। इस सूचना पर सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और एसओजी की टीम ने गांव की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन


घेरा सख्त होता देख एक मकान में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। पहले तो सुरक्षाबलों ने उन्हें समर्पण के लिए कहा। इसके बाद भी आतंकियों ने गोलीबारी जारी रखी तो सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने शोपियां के मेलहूरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद मंगलवार रात को वहां घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि यहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें