फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में ब्लैक आउट, शिक्षा मंत्री के काफिले पर पथराव

Sun, 31 Jul 2016 10:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। जम्मू कश्मीर के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर के काफिले पर भी शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया। दरअसल वे सुंबल इलाके में कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने गए थे। 
विज्ञापन


वहां से श्रीनगर लौटते वक्त रास्ते में प्रदर्शनकारियों ने मलूरा, शेलवाट तथा पेंजनार इलाके में रास्ता जाम कर रखा था। इस दौरान उनका काफिला फंस गया। प्रदर्शनकारियों ने काफिले पर पथराव करना शुरू कर दिया। 

सूचना पाकर श्रीनगर से अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेजा गया। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसके बाद उन्हें सुरक्षित निकाला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में ब्लैक आउट, इंटरनेट और रेल सेवा अब भी ठप

- फोटो : PTI
श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों नौहट्टा, खानयार, रैनावारी, सफाकदल तथा महाराजगुंज, अनंतनाग और पांपोर में कर्फ्यू शनिवार को भी जारी रहा। इसके अलावा अन्य इलाकों में पाबंदियां रहीं। चार या चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रही। अलगाववादियों के आह्वान पर रात आठ से नौ बजे तक ब्लैक आउट रहा। जिन लोगों के घरों में बल्ब जल रहे थे उन्हें पत्थर मारकर बंद करा दिया गया। 

लोगों ने मगरिब की नमाज सड़क पर पढ़ी। इस दौरान कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए। अलगाववादियों के जामिया मस्जिद चलो नारे के चलते शुक्रवार को पूरी घाटी में कर्फ्यू तथा पाबंदियां थीं। इस दौरान 70 स्थानों पर हुई पत्थरबाजी की घटनाओं में 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इनमें 46 सुरक्षा बलों के जवान थे। 

इस बीच इंटरनेट तथा रेल सेवा अब भी ठप है। पोस्टपेड मोबाइल सेवा शुरू कर दी गई है। प्री पेड मोबाइल पर केवल इनकमिंग की सुविधा है। हुर्रियत ने चार अगस्त को मशाल जुलूस निकालने तथा पांच अगस्त को हजरतबल पहुंचने का आह्वान किया है। इस दिन वहां रैली भी होगी। उधर, जेकेएलएफ चेयरमैन यासीन मलिक को शनिवार को दोपहर बाद सेंट्रल जेल भेज दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें