फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में नहीं थम रही हिंसा, अनंतनाग के कोर्ट में आगजनी

Sat, 30 Jul 2016 10:36 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में ह‌िंसा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। अनंतनाग के डोरू में भीड़ ने मुंसिफ कोर्ट परिसर में बने शेड में आग लगा दी। कुपवाड़ा, बांदीपोरा, शोपियां में पथराव की घटनाएं हुईं।
विज्ञापन


शोपियां में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों को फायरिंग करनी पड़ी। इसमें तीन लोग घायल हो गए। इस बीच हुर्रियत ने बंद की तिथि पांच अगस्त तक बढ़ा दी है। पहले 31 जुलाई तक बंद का एलान किया गया था। 

श्रीनगर के पांच थाना क्षेत्रों नौहट्टा, खानयार, रैनावारी, सफाकदल तथा महाराजगुंज, अनंतनाग और पांपोर में कर्फ्यू शनिवार को भी जारी रहा। इसके अलावा अन्य इलाकों में पाबंदियां रहीं। चार या चार से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्थरबाजी में 46 सुरक्षा बल के जवान घायल

कई इलाकों में कर्फ्यू जारी - फोटो : PTI
अलगाववादियों के आह्वान पर रात आठ से नौ बजे तक ब्लैक आउट रहा। जिन लोगों के घरों में बल्ब जल रहे थे उन्हें पत्थर मारकर बंद करा दिया गया। लोगों ने मगरिब की नमाज सड़क पर पढ़ी। इस दौरान कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए।

अलगाववादियों के जामिया मस्जिद चलो नारे के चलते शुक्रवार को पूरी घाटी में कर्फ्यू तथा पाबंदियां थीं। इस दौरान 70 स्थानों पर हुई पत्थरबाजी की घटनाओं में 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे। इनमें 46 सुरक्षा बलों के जवान थे। 

इस बीच इंटरनेट तथा रेल सेवा अब भी ठप है। पोस्टपेड मोबाइल सेवा शुरू कर दी गई है। प्री पेड मोबाइल पर केवल इनकमिंग की सुविधा है। हुर्रियत ने चार अगस्त को मशाल जुलूस निकालने तथा पांच अगस्त को हजरतबल पहुंचने का आह्वान किया है। इस दिन वहां रैली भी होगी। उधर, जेकेएलएफ चेयरमैन यासीन मलिक को शनिवार को दोपहर बाद सेंट्रल जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें