फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: खानपोरा में धंसी पत्थर की खदान, छाया धूल का गुबार

विज्ञापन
धूल का गुबार
विज्ञापन
बारामुला। खानपोरा में रविवार को पत्थर की खदान धंस गई। अचानक हुए इस हादसे से आसपास धूल का गुबार छा गया और छोटे-छोटे पत्थर इधर-उधर गिरने लगे। हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, मगर आसपास के क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए हैं। इस घटना ने खदानों से सुरक्षा की चिंता भी खड़ी कर दी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि बारामुला के खानपोरा और द्रंगबल इलाकों में पत्थर की कई खदानें अवैध तरीके से चल रही हैं। इसके संचालकों के पास लाइसेंस नहीं है। जंगल पास में ही है और ये अवैध खदानें न केवल पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही हैं, बल्कि जीवन को भी खतरे में डाल रही हैं।
स्थानीय लोगों इन खदानों के संचालन की वैधता की जांच करने और पर्यावरण और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रभावित स्थल की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, उन्होंने इस मामले में कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें