फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर पथराव, फायरिंग में एक घायल, मामला दर्ज

Mon, 05 Feb 2018 11:48 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
Stone Pelting - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में सेना की पेट्रोलिंग पार्टी पर पथराव किया गया। पत्थरबाजों की भीड़ को खदेड़ने के लिए जवानों की ओर से की गई फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


कुलगाम जिले के कोईमुह तहसील के हावूरा-मिशपोरा गांव से सोमवार को सेना पेट्रोलिंग पार्टी गुजर रही थी। इसी बीच प्रदर्शनकारियों ने जवानों पर पथराव शुरू कर दिया। लगातार भीड़ के उग्र रुख रहने पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए जवानों ने फायरिंग की जिसमें हावूरा का आरिफ अहमद लोन (20) घायल हो गया।

बताते हैं कि उसके चेहरे पर गोली लगी है। उसे तुरंत जिला अस्पताल अनंतनाग ले जाया गया लेकिन हालात गंभीर होने पर श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल रेफर किया गया। एसएसपी श्रीधर पाटिल ने बताया कि पुलिस विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या यह एफआईआर सेना के खिलाफ है तो  उन्होंने बताया कि यह घटना को लेकर है। अब यह जांच की जाएगी कि पत्थरबाजी क्यों की गई जिससे सेना को फायरिंग के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने सेना के खिलाफ एफआईआर को गलत बताया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें