फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में पोलिंग पार्टियों पर पथराव

Sun, 14 Dec 2014 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे चरण में मतदान को प्रभावित करने के लिए श्रीनगर तथा अनंतनाग जिले में कई स्थानों पर उपद्रवियों ने पोलिंग पार्टियों पर पथराव किया। पत्थरबाजों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बल के जवानों को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पथराव में एक प्रिजाइडिंग अफसर घायल हो गया। पथराव की घटनाओं के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई।
विज्ञापन


शनिवार को घाटी के श्रीनगर, अनंतनाग और शोपियां जिले में मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को भेजा जा रहा था। अलगाववादियों ने चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर रखा है। मतदान में व्यवधान उत्पन्न करने के उद्देश्य से पत्थरबाजों ने पोलिंग पार्टियों पर हमला किया।

श्रीनगर के पुराने शहर से मिली खबरों के अनुसार, कई इलाकों में चुनाव दल की गाड़ियों पर पथराव किया गया। पत्थरबाजों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बल के जवानों ने हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन


इसके अलावा दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में सरनाल इलाके में बस पर पथराव किया गया जिसमें मोहम्मद लतीफ नामक प्रिजाइडिंग अफसर घायल हो गया। हालांकि, पुलिस प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। किसी भी स्थिति से निबटने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें