जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों संाबा और विजयपुर में रविवार को होने वाले मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
आतंकी घटनाओं को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना ने मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार को सेना के उच्च कमांडरों ने भी सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस ने जहां बख्तरबंद वाहनों के साथ नाके लगाए है वहीं सेना के जवानों ने अस्थाई बंकर बना लिए हैं। पुराने पक्के बंकराें में भी सेना के जवानों को तैनात किया गया है।
रक्षा सूत्राें के अनुसार भारत पाक सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। घुसपैठ के पुराने मार्गों पर पुलिस के साथ सेना ने मोर्चा संभाल लिया है।
सेना के जवान दिन और रात हर समय पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं। उधर सीमा की निगरानी में जुटे बीएसएफ के जवानों को भी कडे़ निर्देश दिए गए हैं।
सूत्राें के अनुसार पाक क्षेत्र में आतंकियाें की हलचल को लेकर कड़ी चौकसी बरती जा रही है। इसके लिए सेना के अधिकारियों ने भी कड़े निर्देश जारी किए है।
आज दिन भर सेना के आला अधिकारी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को जांचते देखे गए। मतदान के दिन किसी प्रकार की कोई घटना न हो।
इसके लिए कड़ी चौकसी बरती जा रही है। रात के समय वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही है।