फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे बाजी-बाजी कहने वाले बच्चे आज पत्थर बरसा रहे : महबूबा

Sun, 28 Aug 2016 11:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद बातचीत में भावुक हुईं महबूबा मुफ्ती ने कहा आज जो बच्चे पत्थर बरसा रहे हैं, यही बच्चे मेरे साथ मेरी ढाल बनकर चलते रहे हैं। ये मुझे बाजी-बाजी कहकर पुकारते थे।
विज्ञापन


जहां सुरक्षा बलों का साथ नहीं मिलता था, ये बच्चे दूर जंगलों तक उनकी ढाल बनकर साथ चलते रहे। मुझे उनसे शिकायत हो सकती है, वे मुझसे झगड़ा कर सकते हैं।

यह आपसी रिश्ते की बात है, लेकिन हल के बजाय हिंसा चाहने वाले इन्हीं बच्चों को बहका रहे हैं। महबूबा ने कहा कि हिंसा करने वाले बच्चों को आगे कर देते हैं। उनसे कहा जाता है आर्मी कैंप पर हमला करो। मारे गए तो वे शहीद कहलाएंगे। आजादी मिलेगी।

कसूर इन बच्चों का नहीं, उनका इस्तेमाल करने वालों का है। महबूबा ने कहा पीडीपी-भाजपा की गठबंधन सरकार एजेंडा आफ अलायंस पर ठीक से काम भी नहीं कर पाई और ये मसला बन गया। किसी मुद्दे पर प्रदर्शन करना है तो करें लेकिन वह शांतिपूर्ण होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल पीएम मोदी से की थी मुलाकात

प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में आठ जुलाई को बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से हिंसा जारी है। इस हिंसा में 70 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

हिंसा पर काबू पाने और केंद्र सरकार से तालमेल बनाने के लिए शनिवार को रियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पास बहुमत है,अगर उनके कार्यकाल में कश्मीर मसला हल नहीं हुआ तो दोबारा कभी हल होने की संभावना नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें