फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: छात्रों ने सुरक्षा बलों पर बरसाए पत्थर, स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के दागे गए गोले

Tue, 16 Oct 2018 11:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर किया पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिजबुल कमांडर मन्नान वानी के मारे जाने के विरोध में दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा स्थित इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में मंगलवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया। स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। काफी देर तक चले हिंसक प्रदर्शन से स्थिति तनावपूर्ण रही।
विज्ञापन


सुबह विश्वविद्यालय परिसर में छात्र एकत्र हुए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे मार्च की शक्ल में कैंपस से बाहर निकले। इस दौरान सुरक्षा बलों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागकर छात्रों को तितर-बितर किया।  

श्रीनगर में चला कासो
शहर के बाहरी इलाके मंचोवा बाग ए मेहताब में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को कासो चलाया। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर राष्ट्रीय राइफल्स ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी ली। हालांकि, कुछ न मिलने पर कासो स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें