फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से वृद्ध पर गिरा पत्थर, मौत

Thu, 30 Oct 2014 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, किश्तवाड़
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़ के इलाका टागूद छात्रू तहसील में पहाड़ी से खिसका पत्थर एक बुजर्ग के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक अन्य हादसे में एक कार एसपी कार्यालय के पास पलट गई, जिससे वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह सुबह कहीं काम से जा रहे एक बुजर्ग व्यक्ति की पहाड़ी से पत्थर गिरने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि पत्थर लगने से वृद्ध के शरीर से इतना ज्यादा खून बह गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुजर्ग बोधराज टागूद का रहने वाला था। वहीं, किश्वाड़ में वीरवार की दोपहर एसपी कार्यालय के समीप एक वैगनार कार (जेके17-2675) पलट गई। इस हादसे में कार का चालक याकूब रियाज निवासी किश्तवाड़ गंभीर घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, वीरवार को एसपी कार्यालय के पास से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार के चालक को गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कर करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वाहन की गति बहुत तेज थी। इसी बीच कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे कार सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि पीछे से कोई दूसरा वाहन नहीं आ रहा था, नहीं तो भयंकर हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें