फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रियासत में स्थिर सरकार से पुननिर्माण का अवसर मिलेगा'

Thu, 30 Oct 2014 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्ती मोहम्मद सईद ने बुधवार को कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव से राजनीतिक और आर्थिक रूप से स्थिर सरकार से जम्मू-कश्मीर को पुनर्निर्माण का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन


सईद ने यहां पार्टी के एक सम्मेलन में कहा, 'विधानसभा चुनाव से राजनीतिक और आर्थिक रूप से स्थिर जम्मू-कश्मीर के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया तैयार करने में मदद मिलेगी।

मुझे उम्मीद है कि जनवरी 2015 में शांति, विकास एवं समृद्धि के नए युग के साथ राज्य के लिए एक नयी शुरूआत होगी।' पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोग आज राजनेताओं से खड़े होने और खुद से जुड़े राजनीतिक एवं आर्थिक मुद्दों पर ध्यान देने की अपेक्षा करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'वे नेतृत्व चाहते हैं, वे प्रतिबद्धता चाहते हैं, वे जवाबदेही चाहते हैं, वे राजनीतिक स्थिरता चाहते हैं, वे आर्थिक समृद्धि चाहते हैं और वे विकास चाहते हैं।' सईद ने कहा कि एक भरोसेमंद क्षेत्रीय राजनीतिक ताकत के रूप में पीडीपी ने दिखाया है कि वह इन सभी मोचरें पर लगातार दृढ़ता के साथ काम कर सकती है।

उन्होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी को चुनाव में निर्णायक जनादेश मिलता है तो यह पीडीपी की जीत नहीं होगी बल्कि जम्मू-कश्मीर के लोगों की जीत होगी जो लोकतांत्रिक माध्यम से बदलाव चाहते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें