फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन के लद्दाधार में मवेशी चराने को लेकर चली लाठियां, 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। लद्दाधार में पशुओं को चराने गए किर्या पंचायत के लोगों का गुज्जर-बक्करवाल समुदाय के लोगों से विवाद हो गया। दोनों ओर से जमकर लाठियां चलीं जिसमें दर्जन भर लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में वीरवार को गुज्जरवाल-बक्करवाल समुदाय के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह विवाद मंगलवार को हुआ था। दूरदराज का इलाका होने के कारण मामला देरी से सामने आया।
विज्ञापन

एक शिकायतकर्ता ने मंगलवार को चंदरकोट पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि रामबन की किर्या पंचायत के लोगों का एक समूह मवेशियों को चराने के लिए कंपार्टमेंट नंबर 33 के जंगल में गए थे । वहां अचानक गुज्जर समुदाय के लगभग 100 लोगों ने हमारे मवेशियों और लोगों पर लाठियों से हमला किया। हमले में हमारे 12 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में छह महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकांश हमलावर अज्ञात हैं लेकिन 21 की पहचान कर ली गई है।
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। दो मुख्य आरोपियों मोहम्मद हुसैन और अब्दुल रशीद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आम लोगों से इलाके में शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा वन विभाग के सहयोग से चराई भूमि से संबंधित समस्या का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें