शिवसेना (यूबीटी) का कहना है कि कांग्रेस-नेकां गठबंधन इंडिया अलायंस नहीं है। साथ ही कहा कि नेकां हिंदुओं के पवित्र धार्मिक स्थलों पर राजनीति करना बंद करें।
शिवसेना (यूबीटी) जम्मू-कश्मीर इकाई ने कहा कि नेकां-कांगेस गठबंधन को इंडिया अलायंस नहीं कहा जा सकता। पार्टी ने कहा कि प्रदेश में हिंदुओं के पवित्र धार्मिक स्थलों (शंकराचार्य मंदिर व हरि पर्वत) के नामों पर सियासी नेता राजनीति करने परहेज करें।
विज्ञापन
शनिवार को जम्मू में प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में मात्र दो-तीन पार्टियों के गठबंधन को इंडिया अलायंस नहीं कहा जा सकता, क्योंकि इंडिया अलायंस में शिवसेना (यूबीटी) समेत कुल 39 दलों का एक बड़ा समूह है।
वहीं, नेकां के चुनावी घोषणापत्र में हिंदुओं के प्राचीन धार्मिक स्थलों (शंकराचार्य मंदिर, हरि पर्वत) को तख्त-ए-सुलेमान, कोह-ए-मारां के नाम से लिखे जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने चुनाव आयोग से जम्मू-कश्मीर के विस चुनाव में पहले चरण के उम्मीदवार के नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि आगे बढ़ाने की अपील की है।