जम्मू ।
शहर की त्रिकुटा नगर पुलिस ने नशा तस्करी में लेह के रहने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से स्मैक और हेरोइन दोनों ही बरामद की गई हैं। आरोपियों में दोरजे दयापलु और सुहेल हुसैन शामिल है । पुलिस ने विशेष नाके पर इन दोनों को तलाशी के लिए रोका था। वहीं पर इनसेज हेरोइन और स्मैक बरामद हुई।