फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंता की स्थिति: जम्मू-कश्मीर में नशे की लत युवाओं को धकेल रही अपराध में, कई अपराधों में हो रहे शामिल

Sat, 19 Jun 2021 06:27 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

चोरी, झपटमारी और नशा तस्करी के 100 में से 70 मामलों में पकड़े गए युवा नशे की चपेट में।
विज्ञापन
नशे की लत - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशे की लत युवाओं को अपराध की तरफ धकेल रही है। हेरोइन जैसा महंगा नशा कई युवाओं को चोरी, झपटमारी और अन्य आपराधिक वारदातों की तरफ ले जा रहा है। सूत्रों के अनुसार चोरी, झपटमारी और नशा तस्करी के औसतन 100 में से 70 मामलों में पकड़े जा रहे युवा नशे की चपेट में हैं।
विज्ञापन


दो दिन पहले कैनाल रोड पुलिस ने चोरी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि नशे की आपूर्ति के लिए ये लोग चोरी-चकारी करते हैं और अब हेरोइन की लत लग चुकी है। वहीं, तीन दिन पहले बख्शी नगर पुलिस थाने में एक अपहरण का आरोपी फरार हुआ है, वह भी नशेड़ी है।

त्रिकुटा नगर क्षेत्र में बीते साल एक लूट के मामले में पुलिस कर्मी का बेटा पकड़ा गया, जो नशे की लत में जकड़ चुका था। ऐसे कई युवा हैं, जो नशे की आपूर्ति के लिए अपराध कर रहे हैं। अधिकतर युवा हेरोइन की लत में पड़ चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक इसकी एक डोज दो से तीन हजार रुपये की आती है। इसकी आपूर्ति के लिए युवा चोरी, झपटमारी और अन्य अपराध करते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज, नार्को टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ समेत पांच बड़ी खबरें   
विज्ञापन


जो युवा नशे की गिरफ्त में हैं, उनकी इस लत को छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन जो आपराधिक वारदातों में शामिल हैं, इनके बारे में फिलहाल सोचा नहीं। जम्मू स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बड़ा नशा मुक्ति केंद्र बनाया जा रहा है। जो आरोपी नशे की लत के लिए वारदातों को अंजाम देते हैं, उनकी लत छुड़ाने के लिए योजना बनाई जाएगी। - चंदन कोहली, एसएसपी जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें