फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार चाहती है ईद पर घाटी में बहाल रहे रेल सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में रेलवे ने ईद-उल-अजहा के मौके पर एहतियात के तौर पर रेल सेवा को दो दिन के दिन के लिए पूरी तरह से बंद रखने का फैसला किया है। लेकिन राज्य सरकार चाहती है कि ईद के मौके पर कश्मीर घाटी में रेल सेवा बहाल रहे।
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के नए प्रमुख सचिव बीआर शर्मा ने एक अंग्रेजी समाचार पत्र से बात करते हुए कहा कि कि सरकार चाहती है कि ईद के मौके पर बनिहाल-बारामुला के बीच रेल सेवा बहाल रहे।

हालांकि 25 जुलाई को सरकार की तरफ से बैठक करके यह निर्णय लिया गया था कि ईद-उल-अजहा को लेकर 25 और 26 सितंबर तो कश्मीर में बनिहाल से बारामुला तक रेल सेवा को पूरी तरह से बंद रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने द‌िया सुरक्षा का हवाला

आपको बता दे क‌ि रेलवे के संभागीय आयुक्त असगर सामून ने रेल सेवा को न‌िलंब‌ित करने के पक्ष में नहीं थे। इससे सबंध‌ित उन्होंने रेलवे प्रशासन को पत्र ल‌िखकर गुजार‌िश की थी क‌ि ईद के मौके पर घाटी में रेल सेवा को न‌िलंब‌ित ना क‌िया जाए।

2008 में कश्मीर घाटी में शुरु हुई रेल सेवा में यह पहला मौका है जब रेल सेवा को दो द‌िनों के ल‌िए बंद क‌िया जा रहा है। रेल सेवा को द‌िन द‌िनों के ल‌िए बंद क‌िए जाने से कश्मीर की लोग नाराज है। उनका कहना है क‌ि रेलवे ने सेवा इस ल‌िए बंद कर दी क‌ि वह इस मौके पर लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में अक्षम है।

गौरतलब है क‌ि रेलवे प्रवक्ता के अनुसार जुलाई में ईद-उल-फितर पर घाटी में समाज विरोध तत्वों ने रेल सेवा को काफी प्रभावित किया था, जिसके कारण रेलवे को नुकसान हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें