फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू एम्स का राज्य के चीफ सेक्रेटरी ने टीम के साथ किया दौरा

Mon, 17 Sep 2018 09:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू एम्स का दौरा करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू संभाग के सांबा जिले के विजयपुर में एम्स का निर्माण कार्य चल रहा है। विजयपुर के रख वरोटिया में बन रहे एम्स का राज्य के चीफ सेक्टरी बी.बी.आर सुब्रमनियम और प्रिंसिपल सेक्रेटरी रोहित कंसल ने अपनी टीम के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस मौके पर डीसी सांबा सुषमा चौहान और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। इस मौके पर डीसी सांबा सुषमा चौहान ने चीफ सेक्रेटरी को चल रहे रखवरोटिया एम्स निर्माण कार्य की जानकारी दी और कहा कि निर्माण कार्य क्षेत्र के लोगों के सहयोग से शांतिपूर्वक चल रहा है।

प्रोजेक्ट स्थल पर बसे लोगों के पुनर्वास के साथ उन्हें दूसरी जगह  शांतिपूर्ण ढंग से शिफ्ट किया गया है। इस मौके पर चीफ सेक्टरी ने डीसी सांबा सुभाष चौहान से कहा कि अगर एम्स निर्माण मे किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी आती है तो हमें बताएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि सरकार द्वारा उस परेशानी का हल किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम विजयपुर,एसएसपी सांबा,डीएसपी और कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें