अलगाववादियों के सोमवार के बंद के आह्वान के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। प्रमुख स्थलों तथा सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती रहेगी। हिंसा की आशंका में घाटी में रेल सेवाएं बारामुला से बनिहाल के बीच स्थगित रहेंगी। हालांकि, कश्मीर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगी। हुर्रियत (जी) प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी, हुर्रियत (एम) प्रमुख मीरवाइज उमर फारूक तथा जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक के नेतृत्व वाले ज्वाइंट रेजिस्टेंस लीडरशिप की ओर से यह आह्वान किया गया है। घाटी में आए दिन कासो के विरोध में लोगों से बंद रखने की अपील की गई है।
पांपोर से कार चोरी होने के बाद पुलिस सतर्क
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर से एक कार चोरी हो जाने के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। नामबलाबल गांव में शकील अहमद गनई की कार शनिवार की रात चुरा ली गई। आशंका जताई जा रही है कि कार का आतंकी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस वजह से सभी पुलिस थानों को सतर्क कर दिया गया है।