शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रियासत के भावी मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के गले मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भाजपा-पीडीपी गठबंधन पर फिर सवाल खड़े कर दिए।
उमर ने ट्वीटर पर लिखा कि मोदी और मुफ्ती के गले मिलते ही जम्मू-कश्मीर की राजधानी भी नागपुर (आरएसएस मुख्यालय) शिफ्ट हो गई। उन्होंने कहा कि भाजपा और पीडीपी गठबंधन नार्थ पोल और साउथ पोल के मिलने जैसा है।
सवाल भरे लहजे में उमर ने लिखा कि जैसे कि रियासत के तमाम विशेषज्ञ हमें यह बताते नहीं थकेंगे कि मोदी-मुफ्ती गठबंधन सबसे बेहतर साबित होगा, पर मैं यह पूछना चाहता हूं कि सरकार का स्वरूप तय हो गया और सरकार बनने की घोषणा भी कर दी गई, पर क्यों कहीं भी रियासत में इस नई सरकार बनने का जश्न नहीं दिखाई दे रहा।