फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का मिशन जम्मू-कश्मीर: अपने बलबूते अगली सरकार बनाने का संकल्प

Mon, 08 Mar 2021 11:43 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/कटड़ा।
विज्ञापन
जे पी नड्डा, रवींद्र रैना (फाइल फोटो)
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में अपने बलबूते अगली सरकार बनाने का संकल्प लिया है। कटड़ा में रविवार को हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया है। वहीं, राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि केवल मोदी सरकार ही देश व देश की सीमाओं को मजबूत कर सकती है। 

विज्ञापन


कटड़ा के स्प्रिच्युअल ग्रोथ सेंटर में हुई बैठक में राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश तेजी से विकास की राह पर अग्रसर हैं। गुपकार गठबंधन नकारात्मक राजनीति कर रहा है। जबकि भाजपा सकारात्मक राजनीति करने में विश्वास रखती है।

कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में ऐतिहासिक गल्तियां की और यहां पर सांप्रदायिकता का बीज बोने का काम किया। भाजपा गल्तियों को दूर कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कोरोना काल में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कोरोना संक्रमण से प्रभावी तरीके से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रबंधन की सराहना की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में थ्री टियर पंचायती राज सिस्टम का सपना भी मोदी सरकार ने पूरा किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- महिला दिवस पर कश्मीर की बेटियों का करिश्मा: 12वीं परीक्षा परिणाम में मारी बाजी    

विज्ञापन

विपक्षी दलों की साजिशों का करेंगे पर्दाफाश- सुनील सेठी

राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा आत्मनिर्भर भारत बनाने की तरफ मोदी सरकार कदम आगे बढ़ा चुकी है। इस कार्य में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता और देशवासी को काम करना होगा। मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने राजनीतिक प्रस्तावों को पेश किया।

इसमें भाजपा के जम्मू कश्मीर में सकारात्मक राजनीति करने और विपक्षी दल की साजिशों का पर्दाफाश करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा डीडीसी चुनाव जम्मू-कश्मीर में करवाने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया गया। चीन और पाकिस्तान को भारत की तरफ से दिए गए कड़े जवाब व प्रदेश में 4 जी मोबाइल नेटवर्क को बहाल किए जाने पर भी मोदी सरकार का धन्यवाद किया गया। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने प्रस्ताव पर सहमति जताई।

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, महासचिव संगठन अशोक कौल, महासचिव डॉ. देवेंद्र मनेयाल, सुनील शर्मा, एडवोकेट विबोध गुप्ता समेत प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें