राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा आत्मनिर्भर भारत बनाने की तरफ मोदी सरकार कदम आगे बढ़ा चुकी है। इस कार्य में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता और देशवासी को काम करना होगा। मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने राजनीतिक प्रस्तावों को पेश किया।
इसमें भाजपा के जम्मू कश्मीर में सकारात्मक राजनीति करने और विपक्षी दल की साजिशों का पर्दाफाश करने का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा डीडीसी चुनाव जम्मू-कश्मीर में करवाने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया गया। चीन और पाकिस्तान को भारत की तरफ से दिए गए कड़े जवाब व प्रदेश में 4 जी मोबाइल नेटवर्क को बहाल किए जाने पर भी मोदी सरकार का धन्यवाद किया गया। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने प्रस्ताव पर सहमति जताई।
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह मन्हास, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, महासचिव संगठन अशोक कौल, महासचिव डॉ. देवेंद्र मनेयाल, सुनील शर्मा, एडवोकेट विबोध गुप्ता समेत प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।