फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष दीक्षांत समारोह के लिए निमंत्रण कार्ड का आवंटन शुरू

Thu, 11 Sep 2014 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय के विशेष दीक्षांत समारोह की तैयारियों में निमंत्रण कार्ड का आवंटन आरंभ कर दिया गया है। कश्मीर संभाग में भेजवाए जाने वाले निमंत्रण कार्ड अभी तक नहीं भेजवाए जा सके हैं। कश्मीर में बाढ़ से नेटवर्क के तहस-नहस हो जाने के कारण निमंत्रण कार्ड भेजवाए जाने में मुश्किलें पेश हो रहीं हैं।
विज्ञापन


हालांकि दिल्ली तक निमंत्रण कार्डों को भेजवाया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक, 16 सितंबर को होनेवाले विशेष दीक्षांत समारोह के लिए एक ओर तेरह सितंबर को रिहर्सल होने वाली है तो वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय की दीक्षांत समारोह कोर कमेटी की ओर से भी अन्य तैयारियां की जा रही हैं।

हालांकि बाढ़ के कारण जहां विद्यार्थियों की पंजीकरण संख्या में कमी दर्ज की गई, वहीं अब तक स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि विशेष दीक्षांत समारोह निर्धारित तिथि पर होगा या इसकी तिथि में तब्दीली लाई जाएगी।
विज्ञापन


जेयू कैंपस की रौनक घटी

जम्मू यूनिवर्सिटी कैं पस की रौनक घट चुकी है। तेरह सितंबर तक जहां परीक्षाएं स्थगित हैं, वहीं बारह सितंबर तक कक्षाएं भी स्थगित हो चुकी हैं।

परिणामस्वरूप इस कैंपस में आने वाले विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट आ चुकी है। यूनिवर्सिटी कैंपस में इन दिनों केवल विभाग के प्रोफेसर और कर्मचारी ही पहुंच रहे हैं और अपना कामकाज निपटा रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें