फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल रियासी में आक्सीजन जनरेट प्लांट की शुरूआत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। 18 से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शेड्यूल के मुताबिक किया जाएगा। जम्मू संभाग में टीकाकरण करने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। यह जानकारी शनिवार को रियासी पहुंचे डिवकॉम डॉ. राघव लंगर ने दी। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेट प्लांट की शुरूआत की।
विज्ञापन

शनिवार को डिवकॉम ने जिला अस्पताल का दौरा कर अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि संभाग के कई अन्य स्थानों पर भी ऑक्सीजन जनरेट प्लांट तैयार किए गए है। जिले के काफी क्षेत्र ग्रामीण हैं, जहां पर जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन के सिलिंडर भेजे जाएंगे। बताया कि जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाने के साथ ही जन औषद्यी केंद्र भी बनाया जाएगा। इस मौके पर डीसी अजय कुमार शर्मा, एडीसी राजेंद्र शर्मा, एसीआर संजय बड़याल, सीएमओ डॉक्टर राजीव शर्मा, एसएसपी शैलेंदर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें