फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1886 के बम धमाके में जान गंवाने वाले श्रमिकों को दी गई श्रद्धांजलि, घरों पर लहराया गया लाल झंडा

Sat, 01 May 2021 10:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर सेंटर ऑफ इंडिया ट्रेड यूनियन सीआईटीयू के सदस्यों ने श्रमिकों के सम्मान में अपने घरों पर लाल झंडा लहराया। अध्यक्ष मोहम्मद युसुफ तारेगामी ने कहा कि कोविड-19 में विश्व भर के श्रमिक अपने जीवन को खतरे के डालकर आर्थिक चक्र को पटरी पर लाने में लगे है, ताकि विकास का पहिया चलता रहे। उन्होंने 1886 को शिकागो में जान गवाने वाले मजदूरों को श्रद्धांजलि देते कहा कि इन मजदूरों के संघर्ष और त्याग के बल पर विश्व भर के श्रमिकों को एक दिन में आठ घंटे श्रम करने का अधिकारी मिला है।

विज्ञापन


रेलवे मेंस यूनियन ने मनाया मजदूर दिवस
नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन जम्मू शाखा ने शनिवार को मजदूर दिवस मनाया। कोविड एसओपी का पालन करते हुए यूनियन के कार्यालय में कार्यक्रम करवाया गया। शाखा सचिव कॉमरेड शैंबर सिंह व शाखा अध्यक्ष एसबी दास ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर 1886 को शिकागो में शहीद हुए श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी।

शैंबर सिंह ने कहा कि एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य चार मई, 1886 को शिकागो की मार्केट में हुए बम धमाके में जान गंवाने वाले श्रमिकों को श्रद्धांजलि देना है। इस मौके पर बृजमोहन, रंजीत पासवान, मीडिया प्रभारी प्रकाश चंद्र, नैनजू कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 18 साल बाद खुशी के पल: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के आगे फसल की कटाई शुरू    
ये भी पढ़ें-  श्रमिकों की करुण कथा: फिर घर की ओर चल पड़े मजदूर, रोजगार पर बने असमंजस से पलायन को मजबूर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें