फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गड्ढे में फंसा रहा आम आदमी, उसी पर मंच बनाकर नेता देते रहे भाषण

विज्ञापन
विज्ञापन
- नटरंग के डोगरी नाटक गट्ट ने उजागर की सामाजिक संवेदनहीनता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। मदद के लिए पुकारता आम आदमी, लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं। कोई बहाना बनाकर आगे बढ़ गया तो किसी ने जिम्मेदारी दूसरों पर डाल दी। यहां तक कि नेता ने भी उसकी समस्या सुलझाने के बजाय उसी गड्ढे पर मंच बनाकर विकास के भाषण दे दिए। समाज की इसी संवेदनहीनता और सरकारी व्यवस्था की विडंबना को नटरंग ने रविवार को डोगरी नाटक गट्ट के माध्यम से मंच पर जीवंत किया।
रानी पार्क में नटरंग की साप्ताहिक नाट्य शृंखला संडे थिएटर के तहत बलवंत ठाकुर के चर्चित नाटक का रविवार को मंचन किया गया। वरिष्ठ रंगकर्मी नीरज कांत के निर्देशन में प्रस्तुत यह नाटक कृष्ण चंदर की प्रसिद्ध उर्दू कहानी खड्डा पर आधारित है।
विज्ञापन

नाटक में गड्ढे में गिरे व्यक्ति की मदद के लिए कोई आगे नहीं आता। साधु उसे आशीर्वाद देकर आगे बढ़ जाते हैं, पुलिसकर्मी प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने आने को कहता है और अन्य लोग भी जिम्मेदारी से बचते नजर आते हैं। इसी बीच मंत्री के पहुंचने पर अधिकारी गड्ढे के ऊपर लकड़ी के तख्ते रखकर भाषण का मंच तैयार कर देते हैं। कार्यक्रम समाप्त होते ही तख्ते हटा लिए जाते हैं और आम आदमी फिर उसी हाल में अकेला रह जाता है।
विज्ञापन

नाटक के अंत में दर्शकों में से एक व्यक्ति आम आदमी की मदद के लिए आगे आने की अपील करता है। प्रस्तुति में नीरज कांत, पवन वर्मा, मोहम्मद यासीन, आदेश धर, कननप्रीत कौर, कुशल भट्ट, नरेंद्र वर्मा, महिक्षित सिंह, वंश पंडोत्रा और लाल मोहम्मद ने अभिनय किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें