फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चैंचलो ने दिखाया समाज को आईना, घरेलू सहायिकाओं की हकीकत पर सटीक प्रहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। डोगरी नाटक चैंचलो ने अभिनव थियेटर में दर्शकों के सामने घरेलू सहायिकाओं के संघर्ष, सामाजिक उपेक्षा और आत्मसम्मान की जद्दोजहद को बखूबी और सशक्त तरीके से प्रस्तुत किया। यह नाटक रंगयुग की ओर से शनिवार को मंचित किया। इसका आयोजन जम्मू कश्मीर कला संस्कृति एवं भाषा अकादमी के सहयोग से किया गया था।
विज्ञापन

नाटक की मुख्य पात्र चैंचलो एक घरेलू सहायिका है। चैंचलो उन हजारों ग्रामीण महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती है, जो शहरी घरों में काम कर अपने परिवार का पेट पालती है। समाज उन्हें घर का हिस्सा कहकर सम्मान जताता है, लेकिन व्यवहार में भेदभाव, तिरस्कार और उपेक्षा का शिकार रहती हैं। नाटक में इस दोहरे व्यवहार पर तंज कसा गया है। नाटक में दर्शक जब चैंचलो के अकेलेपन, आत्मसम्मान और पीड़ा को महसूस करते हैं, तो यह सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना की पुकार बन जाता है। लेखन और अभिनय में गहराई थी। 90 मिनट तक चले नाटक में मंच पर एकल कलाकार जूही मोहन के प्रदर्शन पूरे समय दर्शकों को भावनात्मक रूप से बांधे रखा। यह नाटक नादिरा जाहीर बब्बर की क्लासिक रचना सकुबाई पर आधारित है, जिसे डोगरी में रूपांतरित कर चैंचलो नाम दिया है। नाटक का निर्देशन वरिष्ठ रंगकर्मी दीपक कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें