पशुपालन विभाग की योजनाओं का आंकलन करते प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार
जम्मू। पशुपालन विभाग पूरी तरह से डिजिटल हो गया है। सभी विभागीय कल्याणकारी योजनाएं अब किसान साथी पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इससे आम जनता के लिए पारदर्शिता और पहुंच में सुधार हुआ है। यह बात कृषि उत्पादन विभाग के प्रधान सचिव शैलेंद्र कुमार ने पशुपालन निदेशालय तालाब तिल्लो में हुई बैठक में कही। बैठक में जम्मू संभाग में पशुपालन क्षेत्र के कैपेक्स, एचएडीपी, सीएसएस और नाबार्ड के तहत विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की गई। पशुपालन निदेशक जम्मू डॉ. परविंदर सिंह ने योजनाओं के तहत हुए काम पर जानकारी दी। प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को संगठित डेयरी क्षेत्र का दायरा बढ़ाने, दूध के मूल्यवर्धन को बढ़ावा देने और क्षेत्र में डेयरी सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए विपणन रणनीतियां विकसित करने के निर्देश दिए। ब्यूरो