फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा और जम्मू रेलवे स्टेशन में स्टाफ का टोटा

Sat, 11 Oct 2014 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू तथा कटड़ा रेलवे स्टेशनों पर स्टाफ की कमी जारी है। जम्मू स्टेशन में स्टाफ की कमी होने के चलते कर्मचारियों पर काम का दबाव काफी ज्यादा है। वहीं, माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन कटड़ा जो इसी साल जून में खुला है, यहां भी स्टाफ की बेहद कमी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पर जहां कैरियर एंड वैगन डिपो में करीब 50 पद रिक्त हैं, जबकि एसी डिपो कटड़ा में चालीस से ज्यादा पद खाली हैं। वहीं रिजर्वेशन तथा बुकिंग में करीब 14 एवं 15 पद रिक्त पड़े हैं। इसके अलावा जम्मू रेलवे स्टेशन के स्टाफ में क्वाइंस मैन के करीब 13 एवं ट्रेन क्लर्क के करीब 4 पद खाली हैं।

पावर मेकेनिक के 14 पद रिक्त हैं। जम्मू रेलवे स्टेशन के कैरियर एंड वैगन डिपो में करीब दो सौ पद रिक्त हैं, जबकि एसी डिपो में करीब 50 पद खाली हैं। वहीं रेलवे जम्मू के क्वार्टर्स मेंटेंस विंग में लगभग चालीस पद खाली हैं। इसके अलावा सेनिटेशन विंग में करीब 30 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में डीटीएम जम्मू आरएन मीणा का कहना है कि रेलवे में स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए फिरोजपुर में उच्च अधिकारियों को लिखा जाता है तथा रेलवे भर्ती बोर्ड के माध्यम से चयन कर्मी आते हैं और उन्हें रिक्त पदों पर नियुक्त किया जाता है। यह प्रक्रि या जारी रहती है।

रेलवे कर्मचारियों का धरना आज
विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन जम्मू शाखा के  रेलवे कर्मचारी शनिवार सुबह दस बजे के बाद जम्मू रेलवे स्टेशन पर धरना देंगे। यह धरना रेलवे स्टेशन जम्मू अधीक्षक दफ्तर के सामने होगा। यूनियन की मांगों में स्टाफ की कमी को दूर करने तथा रेलवे कालोनी के खस्ताहाल क्वार्टरों की हालत में सुधार के लिए कदम उठाने आदि मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें