फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: स्टेडियम का नाम बदलने पर जताया रोष

विज्ञापन
स्टेडियम का नाम बदले जाने पर रोष जताते हुए ट्रस्ट के सदस्य। - फोटो : स्टेडियम का नाम बदले जाने पर रोष जताते हुए ट्रस्ट के सदस्य।
विज्ञापन
रियासी। मुख्य स्टेडियम का नाम जम्मू कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल मेन स्टेडियम रखे जाने पर जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल एजुकेशन एंड चेरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से रोष जताया गया।
विज्ञापन

ट्रस्ट की ट्रस्टी दीक्षा कलहुरिया और रिया कलहुरिया के अलावा युवा नितिन ने बताया कि स्टेडियम का नाम जनरल जोरावर सिंह रखा गया है। हाल ही में कुछ दिन पहले स्टेडियम के बाहर नाम बदला हुआ बोर्ड लगाया गया है। जिला प्रशासन भी अपने हर कार्यक्रम में स्टेडियम का नाम जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम लिखता है। गणतंत्र दिवस समारोह के कार्ड पर भी स्टेडियम का नाम जोरावर सिंह है लेकिन स्पोर्ट्स काउंसिल ने स्टेडियम के दोनों गेट पर नाम बदल कर बोर्ड लगाए हैं। एक तरफ डोगरा इतिहास को बदलने की कोशिश की गई, वहीं दूसरी तरफ डोगरा योद्धा का अपमान किया गया है। इस संदर्भ में उन्होंने खेल मंत्री सतीश शर्मा से भी बात की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया है कि स्टेडियम का नाम वीर योद्धा जोरावर सिंह के नाम पर ही रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें