फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में जल्द बनेगी स्थिर सरकार: जुगल

Mon, 19 Jan 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में जल्द ही स्थिर सरकार बनेगी और जन आकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा। उन्होंने रविवार को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के बीरपुर और बडोरी में जनसभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन


विधानसभा चुनावों में लोगों के मिले समर्थन को सराहते हुए उन्होंने कहा कि जो वादे मतदाताओं से पार्टी ने किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। नवनिर्वाचित विधायक चंद्रप्रकाश गंगा विकास को प्राथमिकता देंगे। इसके पहले दोनों नेताओं ने एसडीएम विजयपुर रजनीश गुप्ता, प्रभारी मेडिकल अफसर नरेश की मौजूदगी में विजयपुर में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बीमारियों को दूर रखने के लिए लोगों में जागरूकता की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का पूरा लाभ उठाये। इसके बाद जुगल ने समैलपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर सरपंच गौतम, डा. बूटी राम आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें